Home > Publications & Audio Visuals > Audio Cassettes > BhajansNo. 003

DOWNLOAD TEXT Script of all bhajans of this series (PDF)

Paused...
No. Bhajan  Sung by Duration
A1 Vande Ramam Sachchidanandam... वन्दे रामं सच्चिदानन्दम

वन्दे रामं सच्चिदानन्दम्

वन्दे रामं सच्चिदानन्दम् ॥

परम पावनं प्रियतमरूपम् ।
परमेशं शुभ शक्ति स्वरूपम् ।
सर्वाधारं महा सुख कन्दम् ॥१॥

शरणागत जन पालक शरणम् ।
विघ्नहरं सुख शांति करणम् ।
परं पदं मंगल अरविन्दम् ॥२॥

DOWNLOAD TEXT Script of all bhajans of this series (PDF)

 

Sh. Rajendra Kachru and Smt. Prem Nijhavan 05:22
A2 Mangal Mandir Kholo Dayamay... मंगल मंदिर खोलो दयामय

मंगल मंदिर खोलो दयामय

मंगल मंदिर खोलो दयामय,
    मंगल मंदिर खोलो ॥
अति उत्कण्ठित दर्शन को जन,
    खड़ा द्वार पर तेरे ।
महा मनोहर राम नाम में,
    मूर्तिमान हरि होलो ॥१॥

दो दिव्य दर्शन देव देव जी,
    दया दृष्टि से देखो ।
उर लगा उत्संग में ले कर,
    प्रेम सुरों से बोलो ॥२॥

वरद वरतम कर को फिराओ,
    सहित प्रेम पुचकारें ।
निज बालक में वत्सलता से,
    स्नेह सुधा रस घोलो ॥३॥

DOWNLOAD TEXT Script of all bhajans of this series (PDF)

 

Smt. Prem Nijhavan 05:14
A3 Bhajman Ramam Maha Abhiramam... भज मन रामं महाभिरामं

भज मन रामं महा अभिरामम्

भज मन रामं महा अभिरामम् ॥

अस्ति भाति शुचि प्रियस्वरूपम् ।
त्रिगुणातीतं चैतन्य रूपम् ।
जगदाधारं जगद् विरामम् ॥१॥

शक्तिमयं पुरूषोत्तम ईशम् ।
भक्त-वत्सलं श्री जगदीशम् ।
पूर्ण पुरूषं पूर्ण कामम् ॥२॥
 

DOWNLOAD TEXT Script of all bhajans of this series (PDF)

 

Sh. Rajendra Kachru 03:45
A4 Ram Naam Lo Laagi... राम नाम लो लागी

राम नाम लौ लागी

राम नाम लौ लागी ।
अब मोहे राम नाम लौ लागी ॥

उदय हुआ शुभ भाग्य का भानु,
भक्ति भवानी जागी ॥१॥

मिट गये संशय भव भय भारे,
भ्रांति भूल भी भागी ॥२॥

पाप हरण श्री राम चरण का,
मन बन गया अनुरागी ॥३॥

DOWNLOAD TEXT Script of all bhajans of this series (PDF)

 

Sh. Rajendra Kachru 06:29
B1 Ram Mujhe Madhur Milan Mile Tera... राम मुझे मधुर मिलन मिले तेरा

राम मुझे मधुर मिलन मिले तेरा

राम मुझे मधुर मिलन मिले तेरा ॥

मन मुख माया मुख बन मोही,
भरम में भटका बहुतेरा ॥१॥

अशरण-शरण की चरण शरण में,
निश दिन बने बसेरा ॥२॥

गाऊँ मैं राम राम मधुर धुन,
सब दिन सांझ सबेरा ॥३॥

तेरे मेल में मिल हो जायें,
'
मैं' तेरा 'तू' मेरा ॥४॥

DOWNLOAD TEXT Script of all bhajans of this series (PDF)

 

Sh. Rajendra Kachru 07:30
B2 Jaganmaat Jagdambe Tere Jaikaare... जगन्मात जगदम्बे तेरे जयकारे

जगन्मात जगदम्बे तेरे जयकारे

जगन्मात जगदम्बे तेरे जयकारे ।

तू शक्ति भगवती भवानी ।
महिमामयी महामाया बखानी ।
    
विश्व रचे पाले संहारे ॥१॥

शांति करी मंगल सुख रूपा ।
तू वरदा है दिव्य अनूपा ।
    
शरणागत के काज संवारे ॥२॥

निज जन त्राण-परायण देवी ।
असुर हरि दुर्गा सुर सेवी ।
    
श्री लक्ष्मी जन तुझे पुकारे ॥३॥

DOWNLOAD TEXT Script of all bhajans of this series (PDF)

 

Smt. Prem Nijhavan 05:07
B3 Japo Ji Nitya Ram Ram Shree Ram... जपो जी नित्य राम राम श्री राम

जपो जी नित्य राम राम श्रीराम

जपो जी नित्य राम राम श्रीराम ॥

अशरण शरण अघ हरण चरण में,
मिले शांति विश्राम ॥१॥

चिंतन ध्यान जाप का करना,
गाना हरि गुण ग्राम ।
सुरति शब्द संयोग रूप यह,
सहज योग है नाम ॥२॥

राम राम मय नाद मधुरतम,
जब हो बिना विराम ।
तब समझो कर निश्चय पूर्ण,
सुधर गये सब काम ॥३॥

राम शब्द जब चले निरंतर,
भीतर आठों याम ।
सत्य समझिए फले मनोरथ,
मिला परम पद धाम ॥४॥

DOWNLOAD TEXT Script of all bhajans of this series (PDF)

 

Sh. Rajendra Kachru 06:50

 

 


Organization | Philosophy I  Peerage | Visual Gallery I Publications & Audio Visuals I Prayer Centers I Contact Us

InitiationSpiritual ProgressDiscourses I Articles I Schedule & Program I Special Events I Messages I  Archive

 

  Download | Search | Feed Back I SubscribeHome

Copyright ©  Shree Ram Sharnam,  International Spiritual Centre,

8A, Ring Road, Lajpat Nagar - IV,  New Delhi - 110 024, INDIA